पौड़ी गढ़वाल– उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां घात लगाए बैठे गुलदार ने एक महिला को निवाला बना लिया ,महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर वापस आ रही थी घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है ग्रामीणों ने महिला का शव हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया प्रशासन के अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
प्राप्त समाचार के मुताबिक पौड़ी जिले के दुगड्डा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम गोदी छोटी में अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही एक महिला को गुलदार ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया बाद में स्कूल जाते दूसरे बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देखा तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी खोजबीन करने पर ग्रामीणों को झाड़ियों में पड़ा महिला का शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि गुलदार उसे घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। इसके बाद गांव से दुगड्डा की ओर आ रहे कुछ बच्चों ने रास्ते में खून पड़ा देख इसकी जानकारी गांव में दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ा रीना का शव बरामद हो गया। ग्रामीणों ने देखा कि शव के समीप ही गुलदार भी बैठा हुआ था। ग्रामीणों इानन फानन में इसकी सूचना वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने शव को झाड़ियों से बाहर निकाला। इधर घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया और गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर महिला के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
