किच्छा- पत्नी से विवाद होने के कुछ देर बाद रात में पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उर्जा निगम में कार्यरत लाइनमैन संदिग्ध परिस्थितियों मृत मिला है। मृत शरीर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ बरामद किया गया है। इस मामले में आत्महत्या के अलावा हत्या के एंगल को भी तलाशा जा रहा है। स्वजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या की आशंका जताई है।
मूल रूप से ग्राम धनौरी तहसील स्वार जिला रामपुर और हाल पता पुलभट्टा सिरोली कलां बंगाली कॉलोनी निवासी 36 वर्षीय निर्मल पुत्र नंद राम का पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। वह 15 सालों से लालपुर बिजली घऱ में लाइन मैन है। मंगलवार रात को भी पत्नी से छोटी सी झड़प हो गई। जिसके बाद आधी रात को वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। उसे पहले रुद्रपुर के निजी अस्पताल फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा ले जाया गया।
लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिली तो उर्जा निगम लालपुर बिजली घर के जेई भुवन चंद्र उप्रेती सहित उर्जा निगम कर्मचारी भी मौके पर आ गए। एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी ने वहां आकर पूछताछ शुरू की। मृतक के परिवार वाले भी रात में ही आ गए थे। जिन्होंने थाने में पहुंचकर निर्मल की हत्या होने की आशंका जताई। एसओ पुलभट्टा विद्यादत्त जोशी ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

