चमोली/ नारायणबगड़ में पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
:चमोली के नारायणबगड़ क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पागल कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए तीन दिनों के लिए सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि स्कूल बंद होने के बावजूद बच्चों की पढ़ाई नहीं रुकेगी। आदेश में साफ किया गया है कि इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।
नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पागल और आक्रामक कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल हो चुके हैं। बाजार और आसपास के इलाकों में लोगों में डर का माहौल है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनी हुई है।
स्थिति को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी, चमोली की ओर से नारायणबगड़ क्षेत्र के विद्यालयों में तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। आदेश के मुताबिक स्कूलों में भौतिक रूप से कक्षाएं संचालित नहीं होंगी, लेकिन विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। यानी बच्चों को स्कूल नहीं जाना होगा, लेकिन पढ़ाई घर से ऑनलाइन माध्यम से कराई जाएगी।
उधर, कुत्तों के आतंक पर वन विभाग ने भी मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने नारायणबगड़ बाजार में अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई की। संवेदनशील इलाकों में टीम लगातार कुत्तों की तलाश कर रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र में कई कुत्ते अचानक आक्रामक हो गए हैं और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। बाजार में आने-जाने वाले लोगों के साथ अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से कुत्तों के आतंक पर जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए तीन दिन विद्यालय बंद रखने का फैसला लिया गया है। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए पढ़ाई जारी रहेगी। वहीं, अब बड़ा सवाल यह है कि नारायणबगड़ क्षेत्र में अचानक पागल और आक्रामक कुत्तों की संख्या क्यों बढ़ रही है और इस समस्या पर स्थायी रोक कब लगेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां बेकाबू कार ने दो मासूम भाइयों को कुचला, एक की मौत
अल्मोड़ा: यहां ततैयों का दंपती पर हमला, पति ने तोड़ा दम
बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा 
