हल्द्वानी: राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड, नैनीताल के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश से मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया। सबसे प्रमुख मांग एलटी शिक्षकों के लिए टीईटी की बाध्यता खत्म करने की रही।
शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत एलटी शिक्षकों की नियुक्ति निर्धारित नियमों और जरूरी शैक्षिक योग्यता के आधार पर हुई है। कई शिक्षक लंबे समय से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

संघ का कहना है कि पहले से कार्यरत शिक्षकों पर नई टीईटी की बाध्यता लागू होने से उनकी सेवा, पदोन्नति और भविष्य को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है। शिक्षकों ने सरकार से इस मामले में राहत देने की मांग की।
विधायक ने भी जताया विरोध
विधायक सुमित हृदयेश ने टीईटी की नई बाध्यता को लेकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जो शिक्षक नियमों के तहत नियुक्त होकर वर्षों से बच्चों को पढ़ा रहे हैं…उनसे सेवा के बीच में दोबारा परीक्षा लेने की मांग उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों की उम्र 50 से 55 वर्ष तक हो चुकी है। ऐसे में उनसे दोबारा परीक्षा देने की अपेक्षा करना व्यावहारिक रूप से कठिन है। शिक्षकों के अनुभव और लंबे समय की सेवाओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेना चाहिए।
विधानसभा में मुद्दा उठाने का आश्वासन
सुमित हृदयेश ने शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिया कि इस मांग को आगामी विधानसभा सत्र में मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सम्मान, सेवा सुरक्षा और हितों से जुड़े विषयों पर वह उनके साथ खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के सामने सेवा के अंतिम पड़ाव पर नई परेशानियां खड़ी करने के बजाय उनके अनुभव और योगदान का सम्मान किया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में राजकीय शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष मदन गोस्वामी, मंडलीय उपाध्यक्षा प्रीति मजगाई, पूर्व मंडलीय अध्यक्ष डॉ. गोकुल मर्तोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विवेक पाण्डेय, हेम त्रिपाठी, पान सिंह मेहता, मीनाक्षी कीर्ति, रश्मि पांडे, गणेश जोशी, धीरेन्द्र मिश्रा, त्रिलोक ब्रजवासी, कुलदीप जोशी, जगदीश कुमार विमल, बलवंत हयांकी, कृष्ण सोनाल सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
