उत्तराखंड: भाभी-देवर पर छात्रा के सनसनीखेज आरोप, कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय छात्रा ने युवक और उसकी भाभी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसे परीक्षा केंद्र से जबरन ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया गया, उसके साथ गलत काम किया गया….और बाद में आपत्तिजनक फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर शादी के लिए दबाव बनाया गया। मामले में कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, उसकी पहचान कुछ समय पहले एक महिला से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद महिला उसे अपने घर बुलाने लगी। युवती का आरोप है कि महिला अपने देवर से दोस्ती करने का दबाव बनाती थी….लेकिन उसने इससे इनकार कर दिया।

छात्रा का कहना है कि इसके बावजूद महिला ने उसका मोबाइल नंबर अपने देवर को दे दिया। इसके बाद युवक लगातार फोन करने लगा और स्कूल के बाहर भी पहुंचने लगा। विरोध करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग

युवती ने बताया कि 16 मार्च को बोर्ड परीक्षा देकर बाहर निकलने के बाद आरोपी युवक उसे कथित रूप से जबरन बाइक पर बैठाकर अपनी भाभी के घर ले गया। वहां उसे पीने के लिए कुछ दिया गया…जिसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर उसे अपने साथ गलत काम होने का पता चला।

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए गए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाया गया….और 50 हजार रुपये की मांग की गई। युवती का कहना है कि पहले पुलिस से शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने अदालत का रुख किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश

कोर्ट के निर्देश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें