हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रील बनाने की चाह एक बार फिर युवकों पर भारी पड़ गई। हरिद्वार के बजरीवाला क्षेत्र में कुछ युवक अपनी थार गाड़ी को गंगा नदी में उतारकर स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और वाहन बीच धारा में फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को बाहर निकलवाया और वाहन को सीज कर दिया।
जानकारी के अनुसार युवक गंगा किनारे अपनी थार को पानी में चलाकर वीडियो बना रहे थे। तभी पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। पानी बढ़ने से वाहन नदी के बीच फंस गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए आगे आते हुए थार को रस्सी से बांधकर बहने से रोका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद वाहन को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए।
जांच में पता चला कि युवक रील बनाने और स्टंट करने के उद्देश्य से वाहन को गंगा नदी में लेकर गए थे। पुलिस ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए थार को सीज कर दिया और संबंधित युवकों को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। ऐसे में नदी के अंदर वाहन ले जाना बेहद खतरनाक है और यह कानून का उल्लंघन भी है। लोगों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कुमाऊं की प्राचीनतम दिन की रामलीला में रावण जन्म और नारद मोह का मंचन, दिखाया अहंकार टूटने का प्रसंग
उत्तराखंड: लापता रेशमा की तलाश को लेकर CM धामी सख्त, तलाश में तेजी लाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन, घबराएं नहीं..
उत्तराखंड: सीमा पार मानव तस्करी पर कसेगा शिकंजा, पंतनगर में होगा राज्य स्तरीय मंथन
उत्तराखंड: कोसी नदी के तेज बहाव में बहा 16 वर्षीय दीपक, प्रशासन और SDRF की टीम तलाश में जुटी
उत्तराखंड: वन निगम की टेंडर दरों पर नहीं बनी बात, कुमाऊं में व्यवसायियों ने लिया बड़ा फैसला
सशक्त पंचायतों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिया ये संदेश
नैनीताल : वोटर लिस्ट से नाम छूटा है तो घबराने की जरूरत नहीं,आपके घर तक पहुंचेगा निर्वाचन विभाग
29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार, हरिद्वार में उद्योगों को लेकर बोले सीएम धामी
नैनीताल में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 258 चालान और 73 वाहन किए सीज 
