उत्तराखंड : यहां SSP ने ज्वाइन करने के बाद इस चौकी इंचार्ज किया सस्पेंड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • वन-विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज को एसएसपी ने किया सस्पेंड।

रूद्रपुर- ऊधमसिंह नगर में वन विभाग की टीम पर तस्करों द्वारा की गई फायरिंग मामले में चौकी इंचार्ज गूलरभोज की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमों का गठन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया

ये है मामला- शुक्रवार दोपहर बाद उधमसिंहन नगर के अंतर्गत पीपल पड़ाव रेंज की टीम को सूचना मिली थी कि जंगल में कुछ अज्ञात लोग तस्करी के लिए घुसे हैं. जिस पर वन टीम ने गूलरभोज चौकी इंचार्ज गणेश दत्त भट्ट को सूचना दी. लेकिन चौकी इंचार्ज द्वारा चौकी में न होने की जानकारी दी गई. जिसके बाद टीम जंगल की ओर रवाना हुई. इस दौरान जंगल में वन विभाग की टीम और तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना में रेंजर रूप नारायण गौतम सहित 4 वन कर्मी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गए आज एसएसपी ने जब घटना की समीक्षा की तो चौकी इंचार्ज की लापरवाही सामने आई सामने आया कि चौकी इंचार्ज ने सूचना को गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया. वहीं एसएसपी के मुताबिक, इससे पूर्व की घटनाओं में चौकी इंचार्ज द्वारा विवेचक रहते हुए तस्करों पर कार्रवाई नहीं करना पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि

फिलहाल एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमों का गठन किया है. इसके अलावा अलग से एसओजी की टीम को लगाया गया है. एसएसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें