हल्द्वानी: भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को हल्द्वानी स्थित मानसखंड खेल परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस मौके पर हॉकी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर खेल का अनुभव लिया और प्रदर्शनी मैच में भाग लिया।
बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के गोलापुर स्टेडियम पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दी और कहा कि 7 नवंबर 1925 को भारतीय हॉकी महासंघ की स्थापना हुई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने 1928 के ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में भारतीय हॉकी का परचम फहराया।
मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एक समय था जब दुनिया की कोई टीम भारतीय हॉकी टीम के खिलाफ खेलने में डरती थी। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी पुराने गौरव को वापस लाने का संकल्प लेकर तैयारी करें तो सफलता हासिल की जा सकती है।
उन्होंने उत्तराखंड में हॉकी के तेजी से विकसित हो रहे कल्चर का जिक्र करते हुए प्रदेश की खिलाड़ी वंदना कटारिया का उदाहरण दिया और कहा कि आगामी ओलंपिक में उत्तराखंड का अच्छा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का प्रयास होना चाहिए।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक रसिका सिद्दकी, जिला उप खेल अधिकारी वरुण बेलवाल सहित अन्य अधिकारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
