निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक सेवा-2/3 (घ)/19 (01)/20171/रा० गां० न०वि० (प्र०प०) / 2025-26 दिनांक 28 अगस्त 2025 के क्रम में प्रदेश के समस्त राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा-06 में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 2026 एवं निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखण्ड देहरादून के पत्रांक सेवा-2/3 (घ)/27 (01)/3258-61 / रा०गां०न०वि०/2025-26 दिनांक 25 अगस्त 2025 के क्रम में कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में पार्श्व प्रवेश हेतु पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा किया जा रहा है। शिक्षा सत्र 2026-27 में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों के राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश एवं कक्षा 7, 8, 9 एवं 11 में पार्श्व प्रवेश चाहने वाले उत्तराखण्ड राज्य में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया हेतु विस्तृत निर्देश एवं आवेदन पत्र प्रदेश के समस्त मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खण्ड/ उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद्, रामनगर (नैनीताल) की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in में DEPARTMENTTAL EXAM आइकन पर भी उपलब्ध है। अतः आवेदक उक्त कार्यालयों एवं परिषद् की उक्त वेबसाइट से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पूरित आवेदन पत्र छात्र/छात्रा द्वारा अपने अध्ययनरत विद्यालय में दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 (शनिवार) तक जमा किया जायेगा। विद्यालयों से पूरित आवेदन पत्र उपखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करने की अन्तिम तिथि, दिनांक 20 दिसम्बर, 2025 (शनिवार) निर्धारित है। प्रवेश/पार्श्व प्रवेश परीक्षा की सम्भावित तिथि, दिनांक 15 मार्च, 2026 (रविवार) निर्धारित की गयी है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 