वंदे मातरम 150 वर्ष: नैनीताल जिले में देशभक्ति का मनाया उत्सव

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: हल्द्वानी: भारत के गौरवशाली राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नैनीताल जिलेभर में उल्लास और देशभक्ति के माहौल में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्य कार्यक्रम हल्द्वानी स्थित एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर कुमाऊँ रेजीमेंट रानीखेत से आए सेना के बैंड दल और खटीमा से आए प्रसिद्ध गायक शेरी सिंगर द्वारा “वंदे मातरम” और अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम स्थल को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत माता के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है। इस गीत ने आज़ादी के आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों के भीतर अदम्य साहस और एकता की भावना का संचार किया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होना मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का अवसर है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता

यह भी बताया गया कि “वंदे मातरम” की रचना वर्ष 1875 में महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा की गई थी। यह गीत उनकी प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ का हिस्सा है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत क्रांतिकारियों और जनता के लिए प्रेरणा-स्रोत बन गया। वर्ष 1937 में कांग्रेस कार्यसमिति ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया और 1950 में भारतीय संविधान सभा ने इसे आधिकारिक राष्ट्रीय गीत के रूप में स्वीकार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस ने खोला मोर्चा, कल पुलिस मुख्यालय के बाहर जुटेंगे नेता

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूलों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें