देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR अभियान को लेकर सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई बैठक में मतदाता सूची से जुड़े दावे और आपत्तियों की स्थिति की जानकारी ली गई।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल 71 लाख 33 हजार मतदाताओं में से अनमैप्ड और विसंगति से जुड़े 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से करीब 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। यानी कुल मामलों में लगभग 94 प्रतिशत सुनवाई पूरी कर ली गई है।

अधिकारियों के अनुसार करीब 1 लाख 10 हजार मतदाता ऐसे हैं जो किसी कारण से तय समय पर सुनवाई के लिए नहीं पहुंच सके। ऐसे मतदाताओं को दोबारा सुनवाई का अवसर दिया गया है।
निर्वाचन विभाग का कहना है कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता केवल प्रक्रिया पूरी न कर पाने के कारण मतदाता सूची से बाहर न रह जाए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फार्म 6, 7 और 8 से जुड़े दावों और आपत्तियों की सुनवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द पूरी की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को अगले एक सप्ताह के भीतर इन फार्मों के निस्तारण की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने पर जोर दिया।
समीक्षा बैठक में सभी जिलाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में दावे और आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति बताई। अधिकारियों ने अब तक की कार्रवाई के साथ शेष मामलों की सुनवाई को लेकर जिलेवार जानकारी भी साझा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से फार्म 6, 7 और 8 के निस्तारण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और लंबित मामलों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास समेत सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान
हल्द्वानी में खुला लिबर्टी शूज का नया एक्सक्लूसिव शोरूम, एक ही छत के नीचे मिलेंगे पूरे परिवार के फुटवियर
नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य 
