हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दलित युवकों ने लगाया जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप, पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में की FIR

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दलित युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ताओं ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के विरुद्ध कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी

जानकारी के अनुसार, रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम में शामिल रहे दो दलित युवकों विनोद आर्य और अमित कुमार की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई थी। दोनों को रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वाले न्यास का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी द्वारा अनुसूचित जाति के खिलाफ आपत्तिजनक एवं जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष के मुद्दों पर सीएम धामी ने क्या कहा? काशीपुर में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर राहुल गांधी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज
वहीं, पुलिस ने अमित कुमार की तहरीर के आधार पर राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, FIR संख्या 297/2026 के तहत बीएनएस की धारा 196 और 299 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(q) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहली बार हल्द्वानी पहुंचे भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मीडिया सह संयोजक भुवन जोशी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें