हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला ₹9,600 जुर्माना


हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी की टीम ने सोमवार को शहर में फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत मुखानी से चौफुला तक तथा एमबी इंटर कॉलेज के पास फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण में इस्तेमाल किया जा रहा तीन गाड़ी सामान जब्त किया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 22 चालान किए गए, जिनसे कुल ₹9,600 का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम अधिकारियों ने कहा कि फुटपाथ राहगीरों की सुविधा के लिए हैं और उन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अभियान के दौरान गणेश भट्ट, आई.पी. पंत, एसआई कार्तिक, दीपक सहित नगर निगम की टीम मौजूद रही। निगम की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही गई है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) एक साल में DM ने किया राजस्व वादों से लेकर विरासतन और न्यायालय वादों का अभूतपूर्व कार्य
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें