उत्तराखंड: लगातार नौवें दिन तेजी के साथ चांदी नए शिखर पर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लगातार नौवें दिन तेजी के साथ चांदी नए शिखर पर

नई दिल्ली,। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना चांदी नई ऊंचाई पर पहुंच गए। सोने की कीमत करीब 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 3.34 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

स्थानीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी लगातार नौवें दिन तेजी जारी रही। चांदी की कीमत 11,300 रुपये बढ़कर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 20,400 रुपये बढ़कर 3,23,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे

वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 6,500 रुपये यानी 4.24 प्रतिशत बढ़कर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। मंगलवार को, सोने ने पहली बार देश की राजधानी में 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के महत्वपूर्ण स्तर को पार किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी

कारोबार मंच ‘फॉरेक्स डॉट कॉम’ के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना पहली बार 4,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। हाजिर कीमत 124.97 डॉलर या 2.62 प्रतिशत बढ़कर 4,888.46 डॉलर प्रति औंस हो गईं। विदेशी व्यापार में हाजिर चांदी में मजबूती रही, बुधवार को कीमतें 0.33 प्रतिशत बढ़कर 94.91 डॉलर प्रति औंस हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें