उत्तराखंड: श्वेता चौबे ने संभाला टिहरी एसएसपी का कार्यभार, कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

श्वेता चौबे ने संभाला टिहरी एसएसपी का कार्यभार, कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

नई टिहरी

ADVERTISEMENTS

जनपद टिहरी गढ़वाल की नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने जनपद आगमन पर भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचीं, जहां पुलिस बल ने उन्हें औपचारिक सलामी दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर

सलामी ग्रहण करने के बाद एसएसपी श्वेता चौबे ने जनपद के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें और जनता के साथ संवेदनशील व मित्रवत व्यवहार रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश

कार्यभार संभालने के बाद एसएसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेखों, कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और तकनीकी दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी कर रहे दस शिक्षकों की सेवाएं समाप्त

एसएसपी श्वेता चौबे ने निर्देश दिए कि जनपद में चल रहे नशा उन्मूलन, साइबर अपराध रोकथाम, महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से जुड़े अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर भी बल दिया।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें