उत्तराखंड: यहां भारी बारिश के कारण नदी पर बना वैकल्पिक लकड़ी का पुल बहा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -
  • थराली में शुक्रवार दिन में हुई भारी बारिश के कारण प्राणमति नदी पर बना वैकल्पिक लकड़ी का पुल बहा।

थराली (चमोली)- शुक्रवार दिन में हुई भारी बारिश के कारण थराली गांव, सूना, पेनगढ़, देवलग्वाड़ आदि गांवों को जोड़ने वाला प्राणमती नदी पर बना लकड़ी का वैकल्पिक पुल बह जाने के कारण एक बार फिर संपर्क पूरी तरह कट गया है। वैकल्पिक पुल बहने के कारण इन गांवो में रहने वाली लगभग 5000 की आबादी का एक बार फिर तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया हैं, यहां पढ़ने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं को अब घरों में रहने को मजबूर होना पड़ गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं :(बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा में घर घर पहुंचा अवैध नशा, युवा, कांग्रेसी सहित BJP पूर्व विधायक भी धरने पर
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(govt Job) अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन शुरू

सभासद मोहन पंत, सभासद दिवाकर नेगी,नरेश देवराड़ी, स्थानीय कुंवर सिंह रावत,प्रेम बुटोला, मोहन बहुगुणा, खिमानंद खंडूडी ने बताया विभाग से लगातार वैली ब्रिज बनाने की मांग करने के बाद भी समय रहते निर्माण कार्य न करने पर एक बार फिर पूरे क्षेत्रवासियों को इस बरसात में भी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें