Dehradun News- उत्तराखंड की राजधानी के डालनवाला क्षेत्र से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मामा के घर में रह रहे एक युवक ने नाबालिग ममेरी बहन को डरा धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित मां ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार से रेस्ट कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक इसी महीने 7 नवंबर को एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिसमें बताया गया कि बिजनौर उत्तर प्रदेश के रहने वाले उनके ननंद का बेटा जो कि इस वर्ष जनवरी से अप्रैल के बीच उनके साथ रहा इस दौरान उसने उनकी 16 वर्षीय बेटी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी युवक घर से फरार चल रहा था। पुलिस ने फोन डिटेल से लोकेशन ट्रेस की जिसके आधार पर आरोपी को होली मोहल्ला थाना कनखल जनपद हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

