देहरादून: महिलाओं को कई लोग चार दिवारी तक ही सीमित समझते हैं। उनके घरेलू कार्यों को अधिक महत्वता नहीं दी जाती है। वहीं इसके अलावा कई घरों में तो महिलाओं को काम करने की इजाजत भी नहीं है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज भी भेदभाव देखने को मिलता है, जहां स्कूल की पढ़ाई पूरी होते ही बेटियों की शादी कर दी जाती है लेकिन ऐसी सोच एक बार एक मां ने तमाचा मारा है। प्रतिभा थपलियाल (Pratibha Thapliyal Body Builder) ने एक बार फिर बॉडीबिल्डिंग के क्षेत्र में कमाल किया है। इससे पहले भी वह कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर सुर्खियों में रही है।pratibha thapliyal bodybuilder
जानकारी के अनुसार प्रतिभा थपलियाल ( Pratibha Thapliyal) ने 13वीं जूनियर मिस्टर इंडिया और सीनियर महिला बॉडीबिल्डिंग, नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय खेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त IBBF की ओर से बीते 4 एवं 5 मार्च को रतलाम में किया गया था। कई वर्षों से बॉडीबिल्डिंग को करियर के तौर पर आगे बढ़ा रही प्रतिभा एक हाउस वाइफ हैं। उनके दो बच्चे भी हैं। घर की जिम्मेदारियों के अलावा प्रतिभा अपने सपने को भी जी रही हैं। वह बॉडीबिल्डिंग के जरिए युवाओं में फिटनेट को लेकर जागरूक कर रही हैं।pratibha thapliyal bodybuilder
मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली प्रतिभा थपलियाल ने अपने जुनून से पूरे देवभूमिवासियों को सलाम पर मजबूर कर दिया है। प्रतिभा इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीतकर समूचे प्रदेश को गौरवान्वित कर चुकी हैं। पदक हासिल करने के बाद प्रतिभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, इस वीडियोके जरिए उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद किया जिन्होंने उन्हें सहयोग किया है और बॉडीबिल्डिंग के लिए प्रमोट किया है।pratibha thapliyal bodybuilder

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
