ऊधमसिंह नगर के काशीपुर में एक अलग की मामला देखने को मिला। जहां शादी के दिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। जब बरात न आने की बात पूछी तो आरोपी दहेज की मांग करने लगा। इससे पहले युवती को कई महीनों तक शादी के नाम पर झांसा देकर संबंध बनाने को मजबूर करता रहा। पीडि़त युवती दुल्हन बन बारात का इंतजार करती रह गई। जबकि आरोपी दूल्हे ने दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर बारात लाने से ही इंकार कर दिया। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका रिश्ता कुंडा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ। गुरुवार 27 मई को शादी होनी थी। जब उसका रिश्ता तय हुआ तो युवक ने जबरन मर्जी के खिलाफ दिल्ली, रामनगर, जिम कॉर्बेट और काशीपुर के होटल में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये। इसके बाद युवक अपने पिता के साथ उसके घर आया और दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करने लगा।
बेटी की इज्जत के चलते माता-पिता ने पांच लाख का इंतजाम कर उन्हेंदे दिये। लेकिन उनका लालच बढ़ता गया। 24 मई की सुबह युवक और उसके पिता फिर घर पर आये। युवक उससे बात करने के बहाने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जाते समय युवक ने कहा कि पांच लाख रुपये, कार और बुलेट बाइक देने पर ही शादी करेंगे।
इस बीच परिजनों ने कहा कि शादी के तीन दिन बचे है उन्होंने कार्ड भी बांट दिये है तो युवक और उसके पिता भडक़ गये और गाली-गलौज करने लगे। बोले बारात तभी आयेगी जब उनकी दहेज की मांग पूरी होगी। 27 मई को बारात आनी थी लेकिन बारात नहीं आयी ऐसे में दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष को फोन मिलाकर पूछा बारात नहीं आयी तो उन्होंने बारात लाने से साफ इंनकार कर दिया। कहा कि बारात तभी आएगी जब दहेज में कार, बुलेट और बाकी के पांच लाख रुपये दोगे। पीडि़ता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

