Uttarakhand News: स्टेनोग्राफर (आशुलिपिक) भर्ती में चयन के बाद तलवार लटक गई है। चयनित अभ्यर्थियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विभिन्न विभागों में 162 पदों के लिए 2020 में विज्ञापन निकाला गया। मार्च 2021 में इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई। मार्च वर्ष 2022 में परीक्षा परिणाम जारी किया गया। आयोग की ओर से 110 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति नहीं मिली।
चयनित ऊधमसिंह नगर जिले के अभ्यर्थियों ने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ऊधमसिंह नगर से अधिक अभ्यर्थियों के चयन के नाम पर भर्ती को लटकाए हुए है। इस भर्ती में किसी तरह की कोई अनियमितता नहीं हुई। वहीं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से यह कहा जा रहा है कि 110 में से 47 अभ्यर्थियों का चयन ऊधमसिंह नगर जिले से हुआ है। ऐसे में इसी आधार पर भर्ती को संदेह के घेरे में लिया जा रहा है। इस प्रकरण में पूर्व में हुई जांच में किसी तरह की गड़बड़ी के साक्ष्य नहीं मिले थे। पत्रकार वार्ता के दौरान अर्चित भट्ट, आलोक, देवेंद्र सिंह, रेनू पंत, सुषमा, हमजा आदि शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

