उत्तराखण्ड की हल्द्वानी जेल में नौ महीने से बंद नाइजीरिया के नागरिक ने होली में अपने रंग में नाचकर सभी कैदियों का मन मोह लिया । हल्द्वानी जेल में इस वर्ष जमकर होली का मजा लिया गया जो कैमेरे में कैद हो गया।

देश दुनिया में जहां होली पर्व को धूमधाम से मनाया गया वहीं जेल में बंद कैदियों ने भी इस मौके को मनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी । जेल का वीडियो वहीं के किसी स्टाफ वाले ने बनाया जिसमें आई.पी.सी.की धारा(420) चार सौ बीसी करने के आरोप में बंद पीटर और जैक्सन ने होली में अपने देश की संस्कृति के अनुसार नाचा । दोनों नाइजीरियन नागरिक पिछले नौ महीनों से जसपुर के किसी फोर्जरी के आरोप में बंद हैं । देखें नाइजीरियन कैदी का डांस
आज होली के मौके पर सभी कैदियों ने जमकर गाने गाए और नाच भी किया, तो ये दोनों भी अपने जज्बातों पर काबू नहीं रख सके । नाइजीरिया की संस्कृति के अनुसार पीटर के डांस को देखकर कैदियों ने जमकर तालियां बजाई । कैदियों ने अपने साथियों को रंग और गुलाल लगकार होली की शुभकामनाए दी । जेल प्रशासन द्वारा आयोजित होली के कार्यक्रम में वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्या ने सभी कैदियों को होली की बधाई दी ।वरिष्ठ जेल अधीक्षक का कहना है कि कैदियों में भी होली खेलने की इच्छा जाहिर की थी, जिसको ध्यान में रखते हुए होली का कार्यक्रम किया गया.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी 

