देहरादून- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां शादी समारोह से लौट रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरबर्टपुर चैक पर डंपर की टक्कर से कार सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- (बड़ी खबर) 4 IAS अधिकारियों के तबादले, इस जिले के डीएम का रुका तबादला
हरबर्टपुर नगर पंचायत के वॉर्ड नंबर 2 के गंगेश(30) और रोहित (32) पुत्रगण गणेश प्रसाद रविवार की रात एक शादी समारोह में विकासनगर आए हुए थे। देर रात घर वापसी के दौरान हरबर्टपुर चौक पर उनकी कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कार सवार दोनों सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों भाइयों को लेहमन अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- नये DM की नयी नायाब पहल, अब ऐपण कला की दस्तक हर सरकारी दफ्तर में
बताया जा रहा है कि दोनों प्राइवेट जॉब करते थे । मृतकों के बड़ी बहन की शादी हो चुकी है । दोनों भाइयों की मौत से घर में मातम छा गया है । वहीं दो जवान बेटों की मौत से मां सरोज देवी का रो रो कर बुरा हाल है।
यह भी पढ़े 👉BREAKING NEWS- (झटका) घरेलू एलपीजी गैस फिर हुई महंगी, फिर लगा आपकी जेब को झटका, जानिए नई कीमत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 
