Tehri Accident News: पहाड़ों में हादसों का सफर जारी है। आज फिर एक बोलेरो गंगोत्री राजमार्ग पर कंडीसौड़ तहसील के पास खाई में समाई। इस हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार सभी युवा पश्चिम बंगाल के थे।
आज बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे एक बोलेरो वाहन चंबा से उत्तरकाशी की तरफ जा रहा था। इस दौरान कंडीसौड़ से पहले कोटी गाड में वाहन अनियंत्रित हो गया और पैराफीट तोड़ते हुए खाई में गिर गया। हादसे के बाद खाई में गिरते हुए वाहन पर आग लग गयी। स्थानीय लोग मौके की ओर दौड़े। वाहन में लगी आग पानी डालकर बुझाई। साथ ही हादसे की सूचना प्रशासन को दी।

जानकारी देते हुए तहसीलदार किशन सिंह महंत ने बताया कि वाहन में छह लोग सवार थे। इनमें पांच पुरुष और एक महिला शामिल हैं। तीन शव वाहन के अंदर ही थेए जो आग में जल गए हैं, जबकि तीन शव वाहन से बाहर पड़े थे। इस वाहन के साथ एक और वाहन चल रहा था। उसमें सवार लोगों को सूचना दे दी गई है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वाहन में सभी सवार युवा पश्चिम बंगाल के थे और उत्तरकाशी की किसी पहाड़ी पर ट्रैकिंग करने के लिए उत्तरकाशी जा रहे थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
