उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है यहां सड़क हादसे में घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बाइक सवार पिता की दुर्घटना में मौत हो गई और छोटा भाई घायल हो गया, हादसे के बाद इस घटना को अंजाम देने वाला ट्रक चालक फरार हो गया,
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार की दोपहर यहां घायल पुत्र को देखने अग्रसेन अस्पताल आ रहे बिलासपुर निवासी व्यक्ति की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई चोटिल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
बता दें कि बिलासपुर, रामपुर निवासी 55 वर्षीय इंद्रजीत सिंह पुत्र देवेंद्र सिंह के पुत्र हरमन दीप सिंह सड़क हादसे मेें घायल हो गए थे। इस पर उसे किच्छा रोड स्थित अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार दोपहर इंद्रजीत सिंह अपने छोटे भाई परमजीत सिंह के साथ बाइक से अग्रसेन अस्पताल आ रहे थे। इसी बीच किच्छा रोड स्थित भदईपुरा में ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे इंद्रजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका भाई चोटिल हो गए। यह देख चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने इंद्रजीत सिंह को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
