रानीखेत- कोरोना लॉक डाउन के कहर से लौटे प्रवासियों को घर लौटना महंगा पड़ गया, कार हादसे में एक कि मौत और चार लोग घायल हो गए । दिल्ली से लौट रही प्रवासियों की कार अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में चाइना व्यू के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार लगभग 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो । बच्चों सहित चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बुधवार की देर रात तकरीबन साढे़ 12 बजे ये दुर्घटना हुई। कार में दिल्ली निवासी महेन्द्र सिंह रौतेला अपने दोस्त सुन्दर उसकी पत्नी मंजू तथा दो बच्चों को लेकर अपने मूल गाॅव पोंनली (तिपोला) आ रहे थे। पीछे से दूसरी कार में उनका भाई दीपक व अन्य परिजन थे। हादसा होते ही पीछे से कार से आ रहे भाई दीपक और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस के सहयोग से घायलों को राजकीय अस्पताल रानीखेत ले जाया गया। अस्पताल पहॅुचते ही चालक महेंन्द्र सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य घायलों को मामूली चोंटें आई हैं। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान
सीएम धामी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, बुलडोजर से हुआ भव्य स्वागत!
हल्द्वानी: हल्द्वानी में कालाबाजारी करते मिले इंडेन कर्मचारी, आयुक्त के निर्देश पर एफआईआर दर्ज 