HALDWANI NEWS- उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। गोवा में ड्यूटी के दौरान हल्द्वानी निवासी आईटीबीपी के जवान की मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी के जीतपुर नेगी निवासी जवान त्रिलोक चंद्र छत्तीसगढ़ में तैनात थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी गोवा चुनाव में लगी थी। गुरुवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। परिजनों के अनुसार इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद परिजनों से त्रिलोक चंद्र की फोन पर बात भी हुई।
शनिवार को सेना की ओर से उन्हें त्रिलोक चंद्र के निधन की खबर दी गई। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। त्रिलोक चंन्द्र मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत भिलारकोट के रहने वाले है। हाल ही में उन्होंने जीतपुर नेगी में मकान बनाया है। इससे पहले उनकी पोस्टिंग हल्दूचौड़ में थी। डेढ़ साल पहले उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ नक्सली प्रभावित क्षेत्र में लग गई। इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर वह गोवा आये थे जहां अचानक तबीयत खराब होने से उनकी मौत हो गई।
त्रिलोक चंन्द्र के तीन छोटे-छोटे बच्चे है। बड़ा बेटा सातवीं का छात्र है जबकि बेटी पांचवीं में और सबसे छोटा बेटा दूसरी कक्षा में है। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी बच्चों के साथ जीतपुर नेगी में रहती है। जवान के मौत की खबर सुनकर उनके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। परिजनों के अनुसार शाम तक जवान का पार्थिव शरीर हल्द्वानी पहुंच सकता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
