हल्द्वानी- विधानसभा चुनाव की वोटिंग से पहले भाजपा प्रत्याशी और हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला पर कांग्रेस के प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी सुमित ह्रदयेश ने भाजपा के प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला पर पैसे बांटने का गंभीर आरोप लगाया है, सुमित का कहना है कि हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला अपने घर में आधार कार्ड लेकर वोटरों को पैसे बांटने का कार्य कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन कोई सुनवाई नहीं कर रहा है।
ऐसे में मजबूरन उनको कोतवाली में धरने पर बैठना पड़ा, सुमित ने कहा कि सत्ता के दबाव में हल्द्वानी के भाजपा प्रत्याशी जोगेंद्र रौतेला चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन न ही निर्वाचन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि उनके पास जो शिकायत आई है उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है वहीं निर्वाचन आयोग के आरओ ने कहा कि जिन जिन जगहों पर इस तरह की शिकायत कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा की गई है वहां तत्काल फ्लाइंग स्कॉट्स की टीम भेजी गई है किसी भी प्रकार से इस तरह की गतिविधियां संचालित नहीं होने दी जाएंगी निरंतर 10 टीमें शहर में कार्रवाई में जुटी हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
