Gopeshwar News: पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही है। चमोली जिले के गोपेश्वर पोखरी विकास खंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में छाछ बनाते समय करंट लगने से मां और एक साल की बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह विद्या देवी पत्नी प्रवीन सिंह रावत मशीन से छाछ बना रही थी।
तभी मशीन पर करंट आ गया। इससे विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विकासखंड के ग्राम पंचायत गोदी गिंवाला में विद्या देवी 24 साल पत्नी प्रवीन सिंह रावत आज सुबह करीब आठ बजे मशीन से छाछ बना रही थी। तभी अचानक छाछ बनाने वाली मशीन पर करंट आ गया। हादसे में विद्या और उसकी एक साल की बेटी अदिति बुरी तरह झुलस गई। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

ग्राम प्रधान पूनम देवी ने बताया कि विद्या देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। साथ ही राजस्व पुलिस को भी ग्रामीणों ने इसकी सूचना दे दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
