रुद्रपुर/गदरपुर- उधमसिंहनगर के गदरपुर मे चोरों ने रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिए परिवार सहित बुलंदशहर गई महिला सभासद विनीता फौगाट चौधरी निवासी वार्ड 11 गदरपुर का घर खंगाल दिया। घर के पिछले हिस्से से घर में दाखिल हुए चोरों ने 70 तोला सोना, 4 लाख रूपये के अधिक की नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
शुक्रवार को जब परिवार घर पहुंचा तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस के साथ ही आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस ने चोरी हुए सामान के बारे में जानकारी करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है और उन्होंने पुलिस के मामले के जल्द खुलासे की मांग की है।
महिला सभासद के पति ब्रिजेश चौधरी ने बताया की वह पूरे परिवार के साथ बुलंदशहर गए हुए थे आज जब वह घर लौटे तो घर का समान बिखरा हुआ था। लॉकर से लाखो रुपए की ज्वेलरी और नगदी गायब थी। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 

