LASH

उत्तराखंड-(दुःखद) यहां पहाड़ में घास काटने गई महिला की पेड़ से गिरकर हुई मौत, घर मे मचा कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

बागेश्वर- उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से दुखद खबर सामने आ रही है यहां मवेशियों के लिए जंगल घास लेने गई महिला की पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई घटना से मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे गांव में शोक की लहर छा गई।

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- इस जिले के DM से उठाया यह सराहनीय कदम, ऐसे मिलेगा लोगो को लाभ

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में रविवार को पशुओं के लिए चारा लेने गई एक महिला पेड़ से गिर गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना जनपद के काफिले गैर तहसील के बोहला गांव की है। रविवार को यहां निवास करने वाले किशन सिंह की पत्नी लीला देवी 40 वर्ष महिलाओं के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान वह चारा काटने के लिए पेड़ में चढ गई। तभी उसका पैर फिसलने से अचानक नियंत्रण बिगड़ गया और वह पेड़ से नीचे गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने 227 करोड़ की विकास योजनाओं को दी हरी झंडी

यह भी पढ़े 👉देहरादून- बच्चों की फीस न देने वाले इन अभिभावकों पर होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँनिर्माणाधीन मकान से मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी


साथ की अन्य महिलाओं ने तत्काल गांव में सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। महिला का एक बेटा और बेटी है। जबकि पति श्रीनगर में प्राइवेट जॉब करता है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- क्या गजब की व्यवस्था, घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें डिग्री और मार्कशीट

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) यहां मिली लाश, फैली सनसनी

गौरतलब है कि पहाड़ों में चारे की व्यवस्था ना होने के कारण महिलाओं को जंगलों पर ही निर्भर रहना पड़ता है जिसके चलते आए दिन वन्यजीवों का शिकार बनने के साथ ही इस तरह की दुखद घटनाएं प्रकाश में आती हैं।

यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- INDIAN IDOL पहाड़ के पवनदीप पर जब ऐसे फ़िदा हो गए अनु मलिक, कही यह बड़ी बात

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें