देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है यहां बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर ब्रह्मपुरी के पास बस और बोलेरो वाहन की जबरदस्त भिड़ंत की खबर है। हादसे में 2 लोगों की मौत और 7 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को रेस्क्यू कर एम्स में उपचार के लिए भेजा।
मुनिकीरेती पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर ब्रह्मपुरी के पास हरिद्वार से सोनप्रयाग जा रही हिमगिरी एक्सप्रेस बस संख्या यूके 15 पीए 0236 और एक बोलेरो वाहन संख्या यूके 13 टीए 0583 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि चीख पुकार मच गई। बोलेरो यात्रियों को लेकर ऋषिकेश की ओर आ रही थी।
सूचना के तत्काल बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर आपातकालीन 108 सेवा से एम्स ऋषिकेश भेजा। जहां पर उपचार के दौरान बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई। अन्य 7 घायलों को उपचार जारी है।
मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि बोलेरो में चालक समेत 9 लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर घायलों को तत्काल रेस्क्यू किया गया। हाईवे पर वाहनों को किनारे कर आवागमन सुचारू कर दिया गया है।
मृतकों की सूची
1- पिंकी दास (22) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन जिला सिप्ला, कोलकाता । 2- सोमनाथ पाल निवासी पश्चिम बंगाल |
घायलों के नाम
1- सिया दास (15) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन जिला सिप्ला, कोलकाता ।
2- सोतु दास (42) पुत्र तपन दास निवासी उपरोक्त ।
3- सोमदास (40) पत्नी शांतिदास निवासी उपरोक्त ।
4- शोभित शाह निवासी पश्चिम बंगाल । 5- शोभित दत्ता निवासी पश्चिम बंगाल |
6- अभिषेक पांडे निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी सेक्टर
63 गुड़गांव हरियाणा ।
7- लक्ष्मण पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग (ड्राइवर)
1- सिया दास (15) पुत्री सोतु दास निवासी 1/2 सी दुर्गापुर प्लेन जिला सिप्ला, कोलकाता ।
2- सोतु दास (42) पुत्र तपन दास निवासी उपरोक्त ।
3- सोमदास (40) पत्नी शांतिदास निवासी उपरोक्त ।
4- शोभित शाह निवासी पश्चिम बंगाल । 5- शोभित दत्ता निवासी पश्चिम बंगाल |
6- अभिषेक पांडे निवासी मध्यप्रदेश हाल निवासी सेक्टर
63 गुड़गांव हरियाणा ।
7- लक्ष्मण पुत्र बेनी निवासी रुद्रप्रयाग (ड्राइवर


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : महिला की हाइड्रा से कुचलकर हुई दर्दनाक मौत
लालकुआं में भाजपा की बड़ी बैठक, CM धामी ने चुनाव से पहले संगठन को दिया बड़ा मंत्र
हल्द्वानी:(बधाई) DAV स्कूल की अनिका जोशी को अंडर 19 एकल प्रतियोगिता में मिला गोल्ड मेडल
नौकरी पाने वालों के बाद अब नौकरी देने वालों की तैयारी, युवाओं के लिए धामी सरकार ने खोला नया रास्ता
लापता हवलदार पंकज को लेकर CM धामी एक्टिव, परिजनों से बात कर दिया हरसंभव मदद का आश्वासन
उत्तराखंड: मायके से मामी-भांजा लापता, घर से 80 हजार रुपये और जेवर भी गायब
सीएम धामी पहुंचे चोरगलिया, जनता की समस्याएं सुनीं और दे गए ये बड़ी सौगात
उत्तराखंड: तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला, बचने की कोशिश में कट गया हाथ; दोनों भाई अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: मंदिर से पूजा कर घर लौट रही महिला को हाइड्रा ने मारी टक्कर, मौत !
लालकुआं वालों के लिए बड़ी खबर! सांसद अजय भट्ट के सामने रखे गए ये बड़े मुद्दे 
