Rudrapur News: ऊधमसिंह नगर जिले में अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। खासकर रूद्रपुर में तो अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। आये दिन दुष्कर्म और हत्याओं की घटनाओं से लोग सहम गये है। अब रूद्रपुर में चाचा ने भतीजे की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। तभी तैश में आकर चाचा ने तमंचे से भतीजे के छाती पर फायर झोंक दिया। मृतक का छह माह पहले ही विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के गांव बिंदुखेड़ा निवासी राजिंदर सिंह उर्फ राजू उम्र 24 वर्ष पुत्र तारा सिंह आज सुबह अपने खेत में कीटनाशक छिड़काव कर रहा था। तभी नलकूप से सिंचाई के लिए सुच्चा सिंह की खेत से सटे बिजली के पोल तार लगाने पर दोनों में विवाद हो गया। इस दौरानी तैश में आकर सुच्चा सिंह ने तमंचे से राजू के छाती पर फायर झोंक दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर राजू के परिवार के सदस्य चीखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना के बाद सुच्चा सिंह मौके से फरार हो गया।
इस दौरान आनन-फानन में घायल राजू को काशीपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों के हाथ खड़े कर दिये। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर पिता तारा सिंह और माता सुरजीत कौर बेहोश हो गई। बड़े भाई लखविंदर सिंह और बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि राजू का विवाह छह माह पहले दिल्ली से सुरेंद्र कौर के साथ हुआ था। पति की मौत से नवविवाहिता पत्नी भी सदमे में है। पुलिस फरार सुच्चा सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रही है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: PWD की लापरवाही पर भड़के राम सिंह कैड़ा, जिले की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों पर तुरंत काम के दिए निर्देश
नवमी पर सम्मानित होंगी ‘देवियां’, धामी सरकार की पहल से देश को मिलेगा नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे थे 10 शिक्षक, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने किया बाहर
उत्तराखंड का 26 वर्षीय धर्मेंद्र मारीशस में लापता, परिवार ने CM धामी से मांगी मदद
नैनीताल घूमने पहुंचे पर्यटक का पर्स हुआ गायब, पुलिस ने खोजकर लौटाई नकदी और जरूरी कार्ड
उत्तराखंड: जमीन के नामांतरण में फंसा है मामला तो पढ़ें ये खबर, राजस्व परिषद ने जारी किए नए निर्देश
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में सवर्ण शक्ति संगठन का सत्याग्रह, UGC नियमों को लेकर क्यों गरमाया मामला?
उत्तराखंड: मंदिर गई 26 साल की युवती का दिनदहाड़े अपहरण, तलाश में जुटी पुलिस
उत्तराखंड : (Job Alert) रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, स्नातक और 12वीं पास युवाओं को मौका
उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी 
