- जनपद रुद्रप्रयाग में फायर सर्विस स्टेशन के पास भीषण हादसा, SDRF ने किया राहत व बचाव कार्य।
रुद्रप्रयाग- दिनाँक 25 जनवरी 2023 को देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई। जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अवगत कराया गया कि एक टाटा सूमो (वाहन संख्या- UK07TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।
SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल:- राहुल, पुत्र स्व0 श्री विजय लाल
मृतक:
1.अंकित पुत्र श्री रघु लाल, 26 वर्ष
- वासुदेव पुत्र श्री शोभाराम, 25 वर्ष
उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
