Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, यहां ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला घायल हो गई, वहीं हादसे में महिला की आंखों के सामने ही उसके 9 वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक हरिद्वार रोड स्थित शिव गंगा अपार्टमेंट निवासी पूजा सैनी अपने 9 वर्षीय बेटे लक्ष्य सैनी के साथ रुड़की से अपने घर की ओर लौट रही थी। तभी हरिद्वार रोड शंकर पुरी के समीप पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला की स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे महिला स्कूटी से गिर गई। स्कूटी से गिरते ही 9 वर्षीय लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना रुड़की कोतवाली पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । वहीं घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक महिला अपने 9 वर्षीय बेटे को लेकर घर की ओर जा रही थी तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। हादसे में महिला स्कूटी से गिर गई। और महिला के 9 वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरु कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
