पिथौरागढ़- जनपद पिथौरागढ़ में झूणी मलान मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में कार में सवार पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत गंभीर बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के जगदंबा कालोनी निवासी हिमालया पब्लिक स्कूल के मालिक हीरा सिंह खाती 45 वर्ष अपनी निजी कार यूके 05बी -1490 से भिटौली देकर पत्नी जानकी खाती 35 वर्ष के साथ सोमवार सुबह पिथौरागढ़ आ रहे थे।
झूणी मलान मार्ग पर एक मोड़ पर मार्ग क्षतिग्रस्त होने से वाहन अधिक काटने से गहरी खाई में गिर गया। कार के खाई में गिरने की सूचना क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया।
खाई में जानकी खाती 35 वर्ष पत्नी हीरा सिंह खाती की मौत हो गई थी और हीरा सिंह खाती घायल मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने घायल को सड़क तक लाकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया है। मृतका के शव को भी खाई से निकालकर जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
