किच्छा- उधमसिंहनगर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। किच्छा रोड पर दो तेज रफ्तार कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार सवार पति पत्नी की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे और गाड़ी का ड्राइवर घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय अमित सक्सेना उर्फ शुभम पुत्र सतीश चंद्र सक्सेना अपनी पत्नी दीप्ति और दो बच्चों के साथ बरेली अपने चाचा की बरसी में जा रहा था। कार नंबर यूके 06 एवाई 3229 में सवार होकर सभी बरेली की ओर जा रहे थे। किच्छा नगला मार्ग पर तीसरी मील के पास पहुंचे तो सामने से आ रही कार संख्या 04 टीबी 1283 से भयंकर भिडंत हो गई।

अमित सक्सेना की कार ने बैलेंस खोया और गाड़ी नीचे खेत में घुस गई। तभी मौके पर ही अमित की मौत हो है। जबकि उसका शव गाड़ी में फंस गया। इसके बाद दीप्ति, बेटा सार्थक और बेटी जाह्नवी के अलावा चालक राजीव पुत्र रामदास निवासी इज्जतनगर बरेली को घायलावस्था में सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया।
लेकिन अफसोस कि जांच के बाद डॉक्टरों ने 40 वर्षीय दीप्ति को भी मृत घोषित कर दिया। बच्चों की गंभीर हालत देख उन्हें रुद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। बता दें कि अमित के शव को गाड़ी काटने के बाद निकाला गया। परिवार को सूचना दी तो कोहराम मच गया है। बच्चों के अनाथ होने से हर जगह मातम पसर गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी 
