रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुण्ड से एक बार फिर बड़ी दुःखद खबर है, गौरीकुंड में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 बच्चे मलवे में दब गए, इस दुर्घटना में 2 बच्चों की मौत हो गयी है जबकि 1 बच्चा घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि गौरीकुंड गांव में हेलीपैड से आगे गांव के नीचे एक नेपाली परिवार के ऊपर के खेत से आए मालवा की चपेट में आने के कारण तीन बच्चों के दबाने की सूचना प्राप्त हुई थी राहत बचाव टीम मौके पर पहुंचकर एक बच्ची को सकुशल तथा दो अन्य बच्चों को चिकित्सालय गौरीकुंड पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में तीन ही बच्चों के दबने की सूचना थी जिसमें बड़ी लड़की स्वीटी 8 वर्ष छोटी लड़की पिंकी 5 वर्ष तथा एक छोटा बच्चा जो मालवे में दबे थे उनको अस्पताल पहुंचाया गया है जिनमें से स्वीटी ठीक है जिसका उपचार किया गया है जबकि दो अन्य बच्चों को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। बच्चों का पिता सत्यराज अपने गांव नेपाल जा रखा है। जबकि माता जानकी बच्चों के साथ ही डेरे में सो रही थी। जानकी मलवे आने के बाद डेरे से बाहर सकुशल निकल आई थी जबकि बच्चे मलबे में दबे रह गए थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

