weather pantnagar, uttarakhand, weather today, weather haldwani, weather report, weather delhi, weather today at my location, local weather, weather forecast,

देहरादून-(बड़ी खबर) आज इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, रहे सावधान !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून– उत्तराखंड में बारिश से फिलहाल 12 अगस्त तक कोई राहत मिलने वाली नहीं है मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक राज्य में भारी बरसात का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज 9 अगस्त को राज्य के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत शामिल है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा भूस्खलन वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव

वही मौसम के अलर्ट को देखते हुए आज नैनीताल और चंपावत तथा पौड़ी गढ़वाल के जिलों में छुट्टी घोषित की गई है जिला अधिकारियों द्वारा कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त तक उत्तराखंड में भारी बारिश होनी है जिसमें 9 और 10 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट तथा 11 और 12 अगस्त को येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है कल यानी 10 अगस्त को चमोली, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है बाकी जिलों में इस दिन येलो अलर्ट रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 33 करोड़ के नए पुल पर क्यों भड़के लोग? बेलनी में सड़क पर उतरे व्यापारी और स्थानीय लोग
Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें