उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, सूचना पर पहुंच कर पंतनगर थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। मृतक का नाम नीरज पुत्र छोटेलाल निवासी दरउ किच्छा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नीरज 19 वर्ष का था, उसने पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष में कुछ समय पहले ही एडमिशन लिया था। बताया जा रहा है कि नीरज पढ़ाई में कमजोर था और उसे पंतनगर विश्वविद्यालय में पढ़ाई समझ नहीं आ रही थी, जिसके बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें नीरज ने खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है और अपने परिजनों से माफी मांगी है। छात्रावास में हुई खुदकुशी की घटना से हॉस्टल में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

