उत्तराखंड के मसूरी एलकेडी मार्ग पर किमाड़ी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि पांचों युवक मसूरी घूमने आए हुए थे और एलकेडी मार्ग से होकर वापस देहरादून जा रहे थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी और तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन दल मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य मे जुट गयी। घायल को रेस्क्यू के बाद पुलिस ने 108 के माध्यम से उपचार के लिए भेजा, वहीँ मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह हादसा हुआ पांचों युवक शराब के नशे में थे जिस वजह से कार अनियंत्रित हो गयी और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
मृतक युवकों का नाम यश निवासी रुड़की और सागर देहरादून निवासी बताये जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: नगर निगम बोर्ड बैठक में ये 16 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) खाद की दुकानों में छापेमारी, FIR के निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट 

