उत्तराखंड: (दुःखद हादसा) स्कूल बस से गिरकर बच्ची की दर्दनाक मौत
गदरपुर (उधमसिंह नगर)- गदरपुर थाना क्षेत्र के पिपलिया नंबर एक से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां आनंद पब्लिक स्कूल मैं नर्सरी में पढ़ने वाली चार वर्षीय तृषा की स्कूल बस से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई वही इस मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार तथा ग्रामीणों ने बस चालक और कंडक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताते चले की मासूम बालिका तृषा का तीन दिन पूर्व ही स्कूल के नर्सरी क्लास में प्रवेश कराया गया था.जानकारी के मुताबिक तृषा छुट्टी के बाद बस में घर लौट रही थी,जब बस घर की नजदीक पहुंची तब 5 बच्चे पूर्व में उतर गए थे जब तृषा की दादी को उनकी बच्ची उन्हें नहीं दिखाई दी तो तब तक ड्राइवर ने बस को आगे बढ़ा दिया जिससे बच्ची बस के टायर के नीचे आ गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को रुद्रपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।वही बस चालक और कंडक्टर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नगर निगम ने कबाड़ की दुकानों के लिए किया नया आदेश
चमोली टनल हादसा: पीड़ित परिवारों को मिलेगी कितनी मदद? जानिए पूरा अपडेट
उत्तराखंड में कुत्तों का खौफ, लगातार हमलों के बाद 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी
उत्तराखंड: शव लेकर उफनती नदी में उतरे ग्रामीण, 5 साल बाद भी नहीं बना टूटा पुल
हल्द्वानी : गोरापड़ाव में बंदूक के दम पर लाखों की डकैती, 10-12 हथियारबंद बदमाश फरार
हल्द्वानी : बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के दोपहिया वाहन बेचने वाले डीलरों पर होगी कड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: यहां विवाह में अड़चन बनी सौतेली माँ की कर डाली हत्या
उत्तराखंड: यहां पागल कुत्तों का आतंक, तीन दिन स्कूल बंद
उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित 



