हल्द्वानी- दमुवाढूंगा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी कमरे के अंदर रात को अंगीठी जलाकर सो गए थे। रात में दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार नींद में होने के कारण दोनों मृतकों को इसका आभास नहीं हुआ था अंदर धुआं घुट रहा है।
हल्द्वानी वार्ड नंबर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा के रहने वाले 62 वर्षीय किशन राम चन्याल उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे। बता दें कि उन्होंने डेढ़ साल पहले ही बीआरएस लिया था। रविवार की देर रात किशन और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। रोज की तरह दोनों ने दरवाजे खिड़की बंद कर कमरे में अंगीठी जलाई।
कमरा बंद कर दोनों अंगीठी जलाकर सो गए। ऐसे में रात में कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं घुटने लगा। इसी धुएं से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब बड़ी बहू गुंजन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि सास-ससुर अचेत पड़े हुए थे। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक का बड़ा बेटा सूर्य प्रकाशव्यापार करता है तो छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है। परिवार में कोहराम मच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने का इजाफा, लगा झटका
गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम 
