अल्मोड़ा- जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पाण्डे ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद अल्मोड़ा के स्थानीय बाजारों हेतु सब्जी एवं फलों की दरें वर्तमान में प्रचलित मण्डी की दरों के अनुरूप निर्धारित कर दी गयी है। उन्होंने स्थानीय विक्रेताओं को निर्देश दिये कि निर्धारित मूल्यों के अन्तर्गत ही सब्जियों एवं फलों का वितरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि विक्रेताओं द्वारा निर्धारित दरों से अधिक मूल्य वसूले जाने पर उनके विरूद्व काला बाजारी रोकथाम अधिनियम 1980 के तहत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
उन्होंने बताया कि सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के हड़ताल में होने के कारण अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र के 24 राशन विक्रेताओं की दुकान से सम्बद्ध राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न उपलब्ध करवाने हेतु अल्मोड़ा शहरी क्षेत्र में कार्यरत तीन सहकारी समितियों की उचित दर दुकानों से सम्बद्ध कर दिया गया है। इस समिति की दुकानों से उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध करवाये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद में कार्यरत क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की समिति का गठन कर खाद्यान्न का वितरण करने के निर्देश जारी कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि दीपावली पर्व से पूर्व ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का वितरण कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू है। तेल सम्बन्धी किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु जिला पूर्ति अधिकारी के के मोबाईल न0 9410142724 एवं नोडल अधिकारी तेल एन0डी0 जोशी के मोबाईल न0 9411116481 पर सम्पर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि कल तक पूर्णरूप से गैस की आपूर्ति बहाल हो जायेगी। अगर उपभोक्ताओं को 05 किलोग्राम के गैस सिलेण्डर की आवश्यकता हो तो वे गैस गोदाम से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि जनपद में स्थापित गैस एजेन्सियों में भी हल्द्वानी-शहरफाटक-अल्मोड़ा मोटर मार्ग से आपूर्ति करवायी जा रही है। धारानौला एवं अल्मोड़ा गैस एजेन्सी में 400 गैस सिलेण्डर आकस्मिकता हेतु रिजर्व रखे गये है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
