उत्तराखंड मे बारिश से अभी नहीं मिलेगी राहत ! बिजली-भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ों में खतरा बढ़ा
उत्तराखंड में मानसून के कहर के बीच फिलहाल राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में आगामी पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। यह दौर 14 सितंबर तक जारी रह सकता है। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका व्यक्त की गई है।
11 सितंबर को हालात और गंभीर हो सकते हैं। विभाग के अनुसार, उधम सिंह नगर सहित पर्वतीय जिलों में गर्जना, बिजली गिरने और भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
12 से 14 सितंबर के बीच बारिश और भी व्यापक रूप ले सकती है। विशेष रूप से देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़ और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में अत्यधिक सावधानी बरतें, खासकर पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचें। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और नदी-नालों के उफान का खतरा बढ़ गया है। विभाग ने नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित होने की सलाह दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update
उत्तराखंड :(गजब) यहाँ दूसरों की जगह बोर्ड परीक्षा देने पहुंचे 8 नाबालिग पकड़े
उत्तराखंड: बहला फुसला कर धर्मशाला में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास
उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार 

