Haridwar Murder News: मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।लक्सर के भोगपुर गांव स्थित मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने पुजारी पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।रविवार सुबह मंदिर के अंदर पुजारी का खून से लथपथ शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव के निवासी थे सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।तीन महीने पहले ही आए थे मंदिरजानकारी के मुताबिक, भोगपुर गांव निवासी संजय सैनी द्वारा बनाए गए निजी मंदिर में यह पुजारी करीब तीन महीने पहले आए थेपुजारी राजवीर मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करता थे,साफ-सफाई और सेवा कार्य भी संभालते थेनिजी मंदिर स्वामी के अनुसार किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी।शनिवार शाम को मंदिर स्वामी ने उससे मुलाकात की थी, तब सब कुछ सामान्य था।हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटीमंदिर स्वामी ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, साक्ष्य एकत्रित किए गए।पुलिस के अनुसार,पुजारी के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। धारदार हथियार से हमले की आशंका है ।हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।हर एंगल से जांच जारीपुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है:हत्या का कारणआरोपियों की पहचानघटना के समय की गतिविधियांघटना के बाद भोगपुर गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल 

