हरिद्वार: हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के बोडाहेड़ी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने समय रहते बड़ी कार्रवाई कर संभावित हिंसा को टाल दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की…जिसमें कई घरों की छतों पर बड़ी मात्रा में ईंट और पत्थर रखे मिले।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले गांव में नाली और पानी निकासी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार को यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान मारपीट और पथराव की घटना भी हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। दोनों पक्षों की शिकायत पर थाने में मुकदमे भी दर्ज किए गए।
घटना के बाद गांव में तनाव बना रहा। पुलिस को सूचना मिली कि दोबारा विवाद हो सकता है। इसके बाद पथरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रोन से पूरे गांव की निगरानी की। जांच के दौरान कई मकानों की छतों पर बड़ी संख्या में ईंट और पत्थर रखे मिले…जिन्हें पुलिस ने संभावित उपद्रव की तैयारी मानते हुए तुरंत हटाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल नौ लोगों को शांति भंग की आशंका में हिरासत में लेकर उनका चालान किया। साथ ही सभी को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में यदि किसी भी तरह का झगड़ा, मारपीट या पथराव हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि संवेदनशील इलाकों में ड्रोन के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है…ताकि किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या को समय रहते रोका जा सके। साथ ही ग्रामीणों से शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की गई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत
उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे 
