खटीमा: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र के रहने वाले आईटीबीपी जवान मनोज चंद्र अटवाल को मंगलवार को पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी…जिसके बाद उनका निधन हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई।
सोमवार को जब जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव गंगापुर खत्ता पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और पूर्व सैनिकों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार को आईटीबीपी के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। जवान के छोटे भाई हेम अटवाल ने उन्हें मुखाग्नि दी।
अंतिम यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। “भारत माता की जय” के नारों के बीच लोगों ने अपने वीर जवान को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी, पूर्व विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व सैनिक और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत जवान को श्रद्धांजलि दी..और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मनोज चंद्र अटवाल की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने उनके देश सेवा के योगदान को याद करते हुए उन्हें सच्चा वीर सपूत बताया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: WhatsApp पर पानी का बिल जमा करने का मैसेज आया है? लिंक खोलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में HCमें सुनवाई, अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ कोर्ट
उत्तराखंड: सेना के ट्रक का ब्रेक फेल होते ही मची अफरा-तफरी, चपेट में महिलाएं आई
उत्तराखंड की संस्कृति को देश तक पहुंचाएंगे युवा, CM धामी ने हरियाणा जाने वाले दल को किया रवाना
देहरादून साइंस सिटी को केंद्र से मिलेगी 14 करोड़ की अतिरिक्त मदद, CM धामी ने जताया आभार
उत्तराखंड छात्रसंघ चुनाव रिजल्ट: कौन जीता, कौन हारा? देहरादून से नैनीताल तक देखें कॉलेजवार नतीजे
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान बवाल, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े मतपत्र
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) MBPG कॉलेज में 31 फीसदी मतदान, आपस में सर फुटब्बल, थोड़ी देर में होगी काउंटिंग 