देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं।
दिल्ली- मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण तेल और गैस की सप्लाई पर संकट गहरा होता जा रहा है. जिस बात का आम जनता को डर था वही हुआ है. पहले जनता एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रहे थी और अब पेट्रोल की कीमतों पर भी झटका लगा है. देश की बड़ी तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 20 मार्च को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें,₹2.09-₹2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। यहां सामान्य पेट्रोल 106.47 रुपए प्रति लीटर में बिक रहा है।
प्रीमियम पेट्रोल BPCL का स्पीड, HPCL का पावर और IOCL का XP95 के नाम से बिकता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले 10-12 रुपए महंगा होता है। प्रीमियन पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। अमेरिका-इजराइल की ईरान के साथ चल रही जंग की वजह से कच्चा तेल बढ़ा है।
दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 112 रुपए प्रति लीटर तक हुई।
दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत 107 से लेकर 112.30 रुपए प्रति लीटर तक हो गई है।
मुंबई में प्रीमियम पेट्रोल 115-120.30 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
चेन्नई में 112-117.30 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब 
