शुक्रवार की सुबह जब भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा के फोन की घंटी बजी तो दूसरी तरफ से आवाज आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करेंगे और उधर से प्रधानमंत्री मोदी के नमस्कार का संबोधन सुनते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा गदगद हो उठे प्रधानमंत्री मोदी ने हालचाल पूछने के साथ ही पूरन चंद्र शर्मा से अल्मोड़ा का जिक्र किया और अल्मोड़ा की बाल मिठाई के बारे में पूछा। इस दौरान पूरन चंद शर्मा ने राज्य के वर्तमान परिस्थितियां और अल्मोड़ा के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही अल्मोड़ा की बाल मिठाई के बारे में भी बताया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूरन चंद्र शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी को अल्मोड़ा आने का निमंत्रण भी दिया तकरीबन 3 से 4 मिनट तक हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के इस वरिष्ठ भाजपा नेता से बात कर राज्य के हालात के बारे में भी जाना गौरतलब है कि पूरन चंद्र शर्मा भारतीय जनता पार्टी के न सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं बल्कि 1993 में तत्कालीन कल्याण सिंह सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा के 12 मंडल के विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं वर्तमान में उनका घर हल्द्वानी के देवलचौड़ में है जहां वह निवास करते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के बाद पूरन चंद शर्मा ने बताया कि भाजपा के पुराने और वरिष्ठ नेताओं के लिए इससे बड़े सम्मान की बात नहीं हो सकती कि देश के प्रधानमंत्री उन्हें आज भी याद करते हैं और यह उनकी कार्य संस्कृति और शिष्टता का परिचय है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “उत्तराखंड- PM मोदी को जब आई “बाल मिठाई” की याद, फोन पर भाजपा के इस नेता से पूछा ‘बाल मिठाई’ के बारे में….”
Comments are closed.



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 

पूरन शर्मा जी से पूछना वाजिब था। एक समय ७८ के दशक में पूरन जी ने भाजपा को मजबूती प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाई थी। लोग आज ऊपरी उपर मलाई खाते हैं। लेकिन जिन जनप्रतिनिधियों ने मेहनत की उन्हें पूछा ही जाना चाहिए। मोदीजी ने दूरदृष्टी वह महानता का परिचय दिया है।
बिल्कुल