Haridwar News: उत्तराखंड में आपराधिक मामले तेजी से बढ़ रहे है। अब कलियर के धनौरी में पेपर देने आई छात्रा के साथ स्कूल के बाहर तीन युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान जब छात्रा के भाई ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और छात्रा को पीट दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार कलियर थाना क्षेत्र के सोहलपुर गांव निवासी एक ग्रामीण की बेटी धनौरी स्थित एक स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा है। जिसे इब्राहिमपुर मसाई गांव निवासी पिंटू काफी समय से परेशान कर रहा था। छात्रा स्कूल जाती तो युवक उसके साथ छेडछाड़ करता। बुधवार को छात्रा पेपर देने स्कूल गई थी। जैसे ही वह स्कूल से बाहर आई पिंटू और उसके दो साथियों ने उसे घेर लिया और छेडछाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी जबरन अपने साथ ले जाने लगे। यह देख छात्रा ने शोर मचा दिया।
तभी छात्रा के भाई को यह बात पता चली तो वह विरोध करने मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने छात्रा के भाई की पिटाई कर दी। भाई को बचाने आई छात्रा को भी आरोपियों ने पीटा। हो हल्ला होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में पिंटू निवासी मसाई कलां और उसके दो साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
